You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

आनंद उत्‍सव - मध्य प्रदेश (14-28 जनवरी, 2019)

Start Date: 16-01-2019
End Date: 11-02-2019

अपने आनंद के अनुभव हमारे साथ साझा करें और जीतें 1,00,000/- तक का ...

See details Hide details

अपने आनंद के अनुभव हमारे साथ साझा करें और जीतें 1,00,000/- तक का पुरस्कार

सोचिए कैसा हो... यदि आपको आपकी पसंद की गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए एक उत्सव का आयोजन किया जाये... और उसमें ली गयी फोटो व वीडियो को पुरस्कार भी मिले!

लोक संगीत, नृत्य, गायन, नाटक तथा खेलकूद की गतिविधियां हमारे परिपूर्ण जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी मान्यता के आधार पर ‘आनंद उत्सव’ की परिकल्पना की गई है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य आनंद संस्थान पूरे प्रदेश में पंचायत और नगरीय विकास विभाग के सहयोग से दिनांक 14 से 28 जनवरी 2019 के दौरान आनंद उत्सव 2019 मना रहा है।

आनंद उत्सव का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिए सामूहिक स्तर पर विभिन्न प्रकार के खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराना है। क्योंकि आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सभी की सहभागिता है।

राज्य आनंद संस्थान द्वारा ‘आनंद उत्सव’ कार्यक्रम के लिए एक फोटो एवं वीडियो शेअरिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो ‘आनंद उत्सव’ की गतिविधियों पर आधारित होगी । इसके लिए आपको उत्सव के दौरान अपने कैमरा में कैद किये गए आनंद के पलों के फोटो या वीडियो शेयर करने होंगे। कोई भी नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। विजेता प्रतिभागियों को निम्नानुसार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

पुरस्कार:: प्रथम - द्वितीय - तृतीय
फोटो:: 25,000 - 15,000 - 10,000
वीडियो:: 25,000 - 15,000 - 10,000

मन को आनंदित करने वाले ‘आनंद उत्सव’ में आपने हिस्सा लिया...! यदि नहीं...तो इस बार ‘आनंद उत्सव’ में सहभागिता अवश्य करें एवं आनंद के अनुभव को हमसे MP MyGov पर साझा करें।

All Comments
Reset
31 Record(s) Found
6440

Anil Chaturvedi 5 years 3 months ago

शिक्षा का सच्चा आंनद इसे आंनन्दित रुप से लेमने में ही है - शिक्षा को आंनन्दित बनाने के मेरे प्रयासों की एक झलक चित्रों में प्रस्तुत है -

420

Bhanwar lal Vishvakarma 5 years 3 months ago

मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो कहीं भी कभी भी ओर किसी भी समय अपने मन्न को आनंदित रख सकता हूं इसका मुख्य कारण यह है कि में कभी भी नजाज में दीमाक का उपयोग नहीं करता हूं ओर में तो सब से यही कहना चाहूंगा कि सभी को अगर आनंदित रहना है तो अपने आप पर भरोसा एवं शांति रखना सीखो सभी योनियों में मनुष्य सबसे ज्यादा बुद्धिमान जीव है। पारंपरिक परंपरा के अनुसार मनुष्य को अधिक लंबे समय तक जीवित रहने के पीछे एक बहुत बड़ा उद्देश्य रहा है। वह उद्देश्य है खुश रहना,मनुष्य की प्रगति के लिए उससे हमेशा निरंतर अभ्यास करना

6080

Abhishek Kumar sharma 5 years 3 months ago

happy always rhna chahiye .jis trah sun udhay aur uasat hote time red hota hota h teek usi trah human ko v v sad ho ya happy blways happy rhna chaiye.itna hi ni khusi se hi sara work complete hota h kha gya h swach body me swasth mastik ka vas hota h .aue healthy kb rahege jb hm happy rahe ge so we are always happy both time sad and happy

128430

Vinod Bairagi 5 years 3 months ago

आनंद उत्सव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। जीवन में हमें हमेशा खुश एवं आनंदित रहना चाहिए। जीवन में कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना आए हमेशा अपने जीवन में उत्साह से प्रफुल्लित रहना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए हमेशा जीवन में आनंद एवं उत्साह से जीवन को व्यतीत करना चाहिए। आनंद आत्मा संबंधित अनुभूति है जीवन का सबसे बड़ा सुख खुश रहना है। आनंद उत्सव कार्यक्रम 2019 आयोजित किया गया ग्राम पंचायत बसही तहसील जयसिंहनगर जिला शहडोल मध्य प्रदेश। आनंद उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।

11200

Jitendra Prajapat 5 years 3 months ago

सभी योनियों में मनुष्य सबसे ज्यादा बुद्धिमान जीव है। पारंपरिक परंपरा के अनुसार मनुष्य को अधिक लंबे समय तक जीवित रहने के पीछे एक बहुत बड़ा उद्देश्य रहा है। वह उद्देश्य है खुश रहना,मनुष्य की प्रगति के लिए उससे हमेशा निरंतर अभ्यास करना चाहिए यह अभ्यास तभी संभव है जब वह खुश रहकर कार्य को निरंतर करेगा

1536070

RAVI KHAVSE 5 years 3 months ago

जीवन का सबसे बड़ा सुख खुश रहना है। खुश रहने से मनुष्य सभी बीमारियों से दूर रहता है। मैं हमेशा खुश रहता हूं।