You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

Start Date: 27-07-2021
End Date: 19-09-2021

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा ...

See details Hide details

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों से बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपाय पर अपने विचार साझा करने के लिए आग्रह करता है। जिससे प्रदेश में आकाशीय बिजली और बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपायों को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

हम जानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे -आकाशीय बिजली और बाढ़ कभी भी घटित हो सकती है और ये आपदाएं कभी-कभी इतनी भयावह और बड़ी होती है कि इसे रोक पाना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसी आपदाओं में छोटे-छोटे एहतियाती उपाय हमें खुद को सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर-

✦ जब भी आप घर के अंदर हो तो बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दे।
✦ बिजली की सुचालक वस्तुओं से दूर रहे।
✦ पास के किसी मकान में आश्रय ले।
✦ सफर के दौरान अपने वाहन में रहे और दो पहिया वाहन की सवारी से बचे।
✦ बिजली या टेलीफोन के खम्बों से दूरी बना के रखे।
✦ नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
✦ पुल पर पानी रहने की स्थिति में उसे पार ना करें / अनावश्यक आवागमन से बचें।
✦ ऐसे स्थान जहां पानी का तीव्र बहाव हो वहां पिकनिक मनाने ना जाएं।
✦ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बारिश के समय मवेशी चराने ज्यादा दूर स्थान पर ना जाएं।
✦ ग्रामीण जन अपने घरों में आपातकालीन सामान जैसे- हवा भरे ट्यूब, रस्सियाँ, टार्च, बांस, सीटी इत्यादि अवश्य रखें।

इन दोनों ही स्थिति में घबराएं नहीं, आपातकालीन टोल फ्री न. डायल 100,1079 पर सूचना दें।

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) मध्य प्रदेश, आपदाओं की रोकथाम, आपदा के समय राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहा है।

प्राकृतिक आपदा के समय एहतियाती और सुरक्षात्मक उपायों पर लोगों में जागरूकता के लिए राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल, मध्य प्रदेश आपके सुझाव आमंत्रित करता है।

आप हमें बताएं कि-
1. इन दोनों स्थिति में बचाव के सुझाव तथा भारी वर्षा होने की स्थिति में आस पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जानकारी MP My Gov के साथ साझा करे

All Comments
Reset
207 Record(s) Found

Pratima singh 4 years 7 months ago

आकाशीय बिजली से बचने के लिए वारिषके दिनों में घर में रहें जब लपक गरज हो रहा हो तो यदि किसी वाहन में हैं तो रुक जाय

Pratima singh 4 years 7 months ago

बाढ एक प्राकृतिक आपदा है जो वारिस होने पर कहीं भी आ सकती है लेकिन यदि हम अपना घर मकान नदी समुद्र तट से काफ़ी ऊंचाई पर बनाए तो बाढ से बचा जा सकता है और वर्षा का पानी की जो सही निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जाता है तो उन्हें हमेशा साफ रखें तो वर्पा का पानी रुकने नहीं पायेगा और बाढ आनेकी‌ कोई संभावना नहीं रहती है और बाढ से बचा जा सकता है

SUDARSHAN SOLANKI 4 years 7 months ago

बाढ़ आना एक सामान्य प्राकृतिक आपदा है किन्तु प्रकृति के विरुद्ध किए जा रहे मानवीय क्रियाकलापों के कारण बाढ़ की तीव्रता, परिमाण और विध्वंसता अत्यधिक बढ़ गई है। यदि हम प्रकृति के साथ ताल मेल बैठाकर चले तो बाढ़ ही नहीं अपितु कई तरह की आपदाओं से सुरक्षित रह सकेंगे। लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरा लेख https://www.spsmedia.in/global-environment/the-intensity-and-destruction...

SUDARSHAN SOLANKI 4 years 7 months ago

आकाशीय बिजली क्या है.? क्यों बढ़ रही है बिजली के चमकने और गिरने की घटनाएं? इससे कैसे बचाव व सुरक्षा की जा सकती है... पढ़िए इस आलेख में...
https://www.spsmedia.in/global-environment/increase-in-global-temperatur...

Rajeshprajapati 4 years 7 months ago

आकाश यह बिजली काफी खतरनाक होती है और इससे बचने के उपाय हैं की बारिश के समय में पेड़ पौधों के नीचे ना बैठे हैं बाइक पर सफर करने से बचें क्योंकि बाइक पर बिजली गिरने के आसार अधिक रहते हैं जब भी बादल गरज रहे हो तो कृपया करके घर से बाहर ना निकले ऐसे समय में बिजली कड़कने की आसार अधिक रहते हैं और इसमें हादसा होने के भी अधिक से अधिक चांस रहते हैं। 9111845506

Shravani Mathur 4 years 7 months ago

Connect small lakes and ponds and extend them to the place of low water tables, this will avoid the condition of floods in high water areas and also serve water in the place of low water areas
For lightening,aware citizens to not use their mobile phones if they are outside on road, switch off your TV and refrigerators during lightning