You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Waste to Wealth Competition

Start Date: 24-11-2021
End Date: 08-12-2021

जिला पंचायत, भोपाल द्वारा 'वेस्ट टू वेल्थ' प्रतियोगिता का ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके


जिला पंचायत, भोपाल द्वारा 'वेस्ट टू वेल्थ' प्रतियोगिता का आयोजन

हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाले घी-तेल के डिब्बे, खाली बोतलें, गाड़ियों के बेकार टायर सहित अन्य बेकार वस्तुओं से कई उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं। जबकि खुले में फेंके जाने पर यही कचरा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। हमारी थोड़ी सी रचनात्मकता स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार होती है।

इसी उद्देश्य को लेकर जिला पंचायत, भोपाल द्वारा जिले के नागरिकों के लिए 'वेस्ट टू वेल्थ' प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट तथा अनुपयोगी वस्तुओं से सजावटी और घरेलू उपयोग की कृतियां बनाकर इसकी तस्वीरें mp.mygov.in में साझा करें। साथ ही बनाए जाने वाले उत्पाद से संबंधित कॉसेप्ट नोट (अवधारणा या विचार) तथा उपयोग की जाने वाली सामग्री से संबंधित जानकारी भी दें।
सर्वश्रेष्ठ कृतियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
• प्रथम पुरस्कार — स्मार्ट फोन
• द्वितीय पुरस्कार— सारेगामा कारवां
• तृतीय पुरस्कार— ब्लूटूथ नेकबैंड

नियम और शर्ते—
1. जिला पंचायत के कोई भी शासकीय सेवक इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं।
2. शासन की नीतियों के विरुद्ध कोई भी कृत्य स्वीकार्य नहीं होगा।
3. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को वेस्ट टू वेल्थ आधार पर बनाने वाले उत्पाद में स्वयं की सामग्री का उपयोग करना होगा।
4. बनाने वाले उत्पाद से संबंधित कॉसेप्ट नोट तथा उपयोग की जाने वाली सामग्री से संबंधित जानकारी mp.mygov.in के साथ साझा करें।
5. वेस्ट टू वेल्थ आधारित उत्पाद किसी शासकीय परिसर में बनाने के लिए संबंधित परिसर के सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
6. प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी द्वारा बनाई गई कृति को जिला पंचायत द्वारा स्वतंत्र रूप से भविष्य में प्रयोग किया जा सकेगा। इसके लिए किसी प्रकार का दावा—आपत्ति मान्य नहीं होगी।

All Comments
Total Submissions ( 79) Approved Submissions (62) Submissions Under Review (17) Submission Closed.
Reset
62 Record(s) Found

Aakanksha jain 4 years 3 months ago

1-प्लास्टिक चम्मच की आरती-इसे बनाने के लिए शादी पार्टी मे उपयोग की गयी प्लास्टिक चमच को अच्छे से धोकर उसे अपनी पसंद के रंग से रंगकर 1गोल गट्टे के टुकड़े मे चिपका लीजिये।चम्मच के नीचे की डंडी को तोड़कर या कैंची से काटकर अलग कर दीजिए।बीच म 1 दिया चिपका दीजिये।ये देखने मे बहुत सुंदर लगती है।इसे आप अपने घर मे सजा सकते है या इसे बेचकर मूल्य भी प्राप्त करसकते है।
2-ये गणेश जी नारियल जूट से बनाये है।इसे पुराने पड़े ऊन से बनाया है।
3-पंजी के सिक्के को आपस मे चिपकाकर जहाज बनाया है।

ANSHUL KANT JAIN 4 years 3 months ago

सामग्री-1-मरीज को चढ़ने वाली ग्लूकोस या कोई भी खाली बोतल,कैंची,सजाने के लिए थर्माकोल बॉल्स,
विधि-खाली बोतल को कैंची से काटकर रख लेंगे।फिर 6-7कटी हुई बोतल को 1 के ऊपर 1 रख कर 1 लकड़ी या फुलजड़ी के तार में पिरोकर किसी स्टैंड या ग्लास में सजाकर रख देंगे।

File: 

MOHAMMAD ZAID QURESHI 4 years 3 months ago

कुछ अनुपयोगी वस्तु जैसे माचिस की तीली बेकार धागा और कार्ड बोर्ड की सहायता से यह सुंदर जहाज बनाया है, यही वस्तु अगर बाहर जलाई जाती तो पर्यावरण को प्रदूषित कर देती लेकिन उसी सड़क पर फिकने वाले कार्डबोर्ड,बेकार माचिस की तिलिया और धागे से थोड़ी सी मेहनत और लगन से यह सुंदर जहाज आपके सामने पेश किया गया है उम्मीद है आप सबको पसंद आएगा ।

File: 

Santanu Datta 4 years 3 months ago

Old paper, old plastic thread and old capsule foil is used to make this flower vase. This discarded house hold material can produce room design objects and also save environment from pollution.

File: 

pranshi agrawal 4 years 3 months ago

अनुपयोगी प्लास्टिक बॉटल एवं ऊन के अनुपयोगी
टुकड़ों से बना मोबाइल चार्जर स्टैंड।
चिंतामुक्त होकर मोबाइल को चार्ज करें!

File: 

Aditya Shukla 4 years 3 months ago

We have reused old bottles and coffee mugs and created beautiful flower pots... It's so beautiful I hope more people we get motivate to make such kind of beautiful things from the waste..

File: