You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Slogan writing competition for Dial112/100 MP Service

Start Date: 14-01-2022
End Date: 28-02-2022

डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

...

See details Hide details
समाप्त हो चुके


डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

मध्‍यप्रदेश शासन की डायल 112/100 सेवा किसी भी आपात एवं मेडीकल इमरजेन्‍सी की स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्परता से कार्य करती है। इस नंबर को डायल कर कोई भी पीड़ित व्यक्ति, पुलिस, फायर, एंबुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसियों आदि की सेवाएं हासिल कर सकता है।

यह सेवा, कॉल मिलते ही तुरंत सक्रिय हो जाती है और प्रभावित व्यक्तियों तक जल्दी से जल्दी पहुंचकर उसकी मदद सुनिश्चित की जाती है। इस सेवा के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और इसके कार्यों के बारे में जागरूकता के लिए MP.MyGov के जरिए प्रेरक स्‍लोगन प्रतिस्‍पर्धा आयोजित की जा रही है।

डायल 112/100 सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स लिखने वाले चयनित 03 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार — 5000 रूपए
द्वितीय पुरस्कार — 3000 रूपए
तृतीय पुरस्कार — 2000 रूपए

चयन का आधार -
डायल 112/100 सेवा की कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए लिखे गए छोटे, प्रभावी और सार्थक स्लोगन्स को प्रतियोगिता में महत्व दिया जाएगा।

डायल 112/100 सेवा किस प्रकार कार्य करती है, इसकी जानकारी लेने के लिए यहां क्लिक करें

All Comments
Total Submissions ( 470) Approved Submissions (425) Submissions Under Review (45) Submission Closed.
Reset
425 Record(s) Found

Prashant Kaushal 4 years 2 months ago

"जनसेवक जनसंरक्षक" इस स्लोगन के माध्यम से मध्य प्रदेश की जनता को पुलिस विभाग द्वारा जनता की सेवा व सुरक्षा कर उसे पूरी सहायता प्रदान करने का का कार्य मध्य प्रदेश पुलिस एवं मध्यप्रदेश शासन करेगा। पुलिस प्रशासन समाज में एकता भाईचारा एवं समाज को संतुलित बनाए रखने का कार्य करती है इसीलिए समाज में पुलिस की कानून व्यवस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। धन्यवाद

Archana pandey 4 years 2 months ago

कर्तव्य पटल पर अटल पुलिस
प्रत्येक विपत में सबल पुलिस

कोई व्याधि आँधि प्रकृति ताण्डव।
हिंसक उत्पात करे सम्भव।
भूमि का दांव लगे वैभव।
तब प्रखर निडर रण प्रबल पुलिस।
व्यभिचार कुठार हो क्रूर कर्म।
आतंकवाद सब मेटे धर्म।
ना समझे जन जब नीति मर्म।
संकट मोचन ज्यों प्रखर पुलिस।
दारिद्र क्षुद्र डाका चोरी।
वैमनस्य विवाद बहुत थोरी।
परिवार पृथक कहीं छेड़-छाड़।
कोई नियम तोड़ बन चुके ताड़।
हर समाधान कर सुफ़ल पुलिस।

कर्तव्य पटल पर अटल पुलिस।
प्रत्येक विपत में सफल पुलिस।

Mrityunjay Gautam 4 years 2 months ago

डायल 100 ने जरिये बहुत से मुजरिम पहुंचे हैं जेल के अंदर,
मध्यप्रदेश के बढ़ते अपराध को डायल 100 नें ही किया है, छूमंतर,

Krishna Kumar Shukla 4 years 2 months ago

डायल 100 के जरिये ही बहुत से मुजरिम पहुंचे हैं जेल के अंदर,
मध्यप्रदेश के बढ़ते अपराध के ग्राफ को डायल 100 नें ही किया है,छूमंतर,
जय मध्यप्रदेश पोलिस विजय मध्यप्रदेश पोलिस