You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Har Ghar Tiranga Campaign

Start Date: 11-07-2022
End Date: 18-08-2022

हर घर तिरंगा अभियान: ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके


हर घर तिरंगा अभियान:
राष्ट्रीय ध्वज घर लाने और राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने पर अपने विचार साझा करें

-----------------------------------------------------------------

आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने देश, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को जानने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की पहल की है।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसके प्रति सम्मान जताने, इससे हर भारतीय को जोड़ने और घर-घर तक लाने के उद्देश्य से ही यह अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में हम ध्वज को अपने घरों में फहराकर कैसे राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता जता सकते हैं, विषय पर mp.mygov.in के जरिए नागरिकों से विचार आमंत्रित हैं। नागरिक अपने उत्कृष्ट विचार प्रकट कर आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं।
यह प्रतियोगिता सभी नागरिकों के लिए खुली है।

विचार के लिए शब्द सीमा:
आपके विचार अधिकतम 50 शब्दों में होना चाहिए। चयनित 20 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मध्यप्रदेश शासन की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

अंतिम तिथि — 18 अगस्त 2022
------------------------------------
पुरस्कार (MPT Hotel Voucher)
• प्रथम — 4 दिन 3 रातें (दो सदस्यों के लिए)
• द्वितीय — 3 दिन 2 रातें (दो सदस्यों के लिए)
• तृतीय — 2 दिन 1 रात (दो सदस्यों के लिए)

All Comments
Total Submissions ( 443) Approved Submissions (100) Submissions Under Review (343) Submission Closed.
Reset
100 Record(s) Found

nanawati prajapati 4 years 1 week ago

आप अपने जीवन में चाहे जितना व्यस्त रहे।
जहां रहे जैसा रहे लेकिन वतन परस्त रहे।।

SmrutiKasture 4 years 1 week ago

हम अपने घरों में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर दुनिया को यह बता सकते हैं की देश की सीमा पे तैनात जवान ही नही बल्कि हिंदुस्तान का हर नागरिक अपने देश के लिए बलिदान दे सकता है और हर वस्तु स्वदेशी खरीदकर देश की आय बढ़ा सकता है। जय हिंद।

Vineet Shukla 4 years 1 week ago

हर घर तिरंगा अभियान देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में चलाया जा रहा है, जिसमें सभी देशवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान के तहत देश के कोने-कोने से सभी जाति, धर्म, संप्रदाय एवं समूह के लोग जुट रहे हैं। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है जिसे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में फहराया जाता है। हर घर तिरंगा अभियान का अर्थ प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लहराना है। इस अभियान के तहत लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं।

Vineet Shukla
8519046051

Dinesh Palvi 4 years 1 week ago

बलिदान वीरो का याद दिलाता है ।
तेरा हर रंग कुछ अहम कह जाता है।
कितना सुंदर दिखता है जब तू हवा में फहराता है।
तुझे देख भर लेना मेरी रग रग में जोश भर जाता है।
कितना ही बैर दिखता हो लोगो मे मगर।
जब मेरे प्यारे तिरंगे तेरी इज़्ज़त के लिए मेरा देश एक हो जाता है।
जय हिंद जय भारत।

File: 

BrahmDevYadav 4 years 1 week ago

नारी शक्ति जागी है अपना फर्ज निभाने को,भारत माता की रक्षा के लिए अपना सपूत कुरवाने को।

File: