You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

‘नशामुक्त भारत अभियान’ हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता

Start Date: 02-01-2021
End Date: 11-02-2021

नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं अधिक घातक और जानलेवा होता है। आज भारत जैसे देश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते नशीले पदार्थों का सेवन आम समस्याओं में से एक है।

नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता हेतु “नशामुक्त जिला रतलाम से नशामुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन रतलाम द्वारा चयनित विजेताओं को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 5,000/- रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000/- रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 1,000/- रूपये प्रदान किये जावेंगे।

प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2021 है।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें:-

1. प्रविष्टियाँ सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, अपना आलेख , प्रतिभागी का नाम, जिले का नाम, पता, ई-मेल एड्रेस और फोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
2. किसी भी प्रतिभागी द्वारा भेजी गयी एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।
3. किसी और माध्यम से भेजी गयी प्रविष्टियाँ मान्य नहीं की जाएंगी।
4. सभी नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
5. निबंध लेखन (हिंदी) की शब्द सीमा - अधिकतम 200 शब्द है।
6. प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा।
7. प्रविष्टि में कोई उत्तेजक / आपत्तिजनक शब्द नहीं होने चाहिए।
8. सभी चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार “सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन रतलाम” के होंगे एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
9. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:-
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।

नशामुक्ति भारत अभियान हेतु स्वेच्छिक स्वयंसेवकों का पंजीयन-
रतलाम जिले के निवासी जो कि ‘नशामुक्त भारत अभियान’ में व्यक्तिगत/संस्थागत रूप से जुड़ने के इच्छुक हों वे प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन कर इस अभियान से स्वयंसेवक के रूप में जुड़ सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीयन की लिंक - https://forms.gle/Mqa7RBRfMXxwBP9a8

All Comments
Total Submissions ( 102) Approved Submissions (88) Submissions Under Review (14) Submission Closed.
Reset
88 Record(s) Found

Bhawna 5 years 3 months ago

नशामुक्त भारत अभियान में श्रमिकों सहित सभी वर्गों के संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों को नशे की लत से मुक्ति दिलाने और नशे की लत की गिरफ्त में आने से बचाने के लिये बनाई जा रही कार्य-योजना में सभी वर्गों की भूमिका सुनिश्चित रहेगी। इस संबंध में आज मंत्रालय में हुई उच्च-स्तरीय बैठक में चर्चा की गई।

rambabu solanki 5 years 3 months ago

नशामुक्त भारत अभियान के जरिये हमे प्रत्येक भारतीय के जीवन में खुशियां लानी चाहिए और नशा मुक्त समाज बनाने के लिये सबको प्रण दिलाना चाहिए की वह अब जीवन में कभी नशा नही करेंगे साथ ही दूसरे को भी सुधारने नाम रामबाबु सोलंकी जिला खरगोन मध्यप्रदेश email rambabusolanki29@gmail.com

abhishek yadav 5 years 3 months ago

हमारे देश में नशे का चलन बहुत पुराना है लेकिन जिस तरह यह हमारे युवा वर्ग में फेल रहा है उससे यह सोचने और चिंता की बात बन गई है आज युवा वर्ग इससे इतना जुड़ गया है कि उसे इसके नुकसान दिखाई नहीं दे रहै है नशे की आदतों के कारण ग्रहकलह और सड़कों पर दुर्घटना को बडाया है जो एक गंम्भीर समस्या बन कर उभरी है आज समाज कई प्रकार के उत्पाद आ चुके हैं जिनको लेने में हमारे युवा वर्ग के लोग कतई भी नहीं कतरा रहे हैं। अगर देश और राज्य को नशा मुक्त करना है तो राज्य और केंन्द्र सरकार ठोस कदम उठाने होगें जिससे लोगों

Vardhaman jain 5 years 3 months ago

किसी विद्वान् ने यह बात बिलकुल सत्य कही है कि मदिरापान सब बुराईयों की जड़ होती है। मदिरा मनुष्य को असंतुलित बनाती है। शराबी व्यक्ति से किसी भी समाज की बुराई की अपेक्षा की जा सकती है। इसी कारण से हमारे शास्त्रों में मदिरापान को पाप माना जाता है।देश में नशाबंदी के बहुत से लाभ हो सकते हैं। हमारे बहुत से बड़े-बड़े नेता चारित्रिक पतन के लिए बार-बार चीखते-चिल्लते हैं। नशाबंदी कानून के लागु होने से उन्हें रोना नहीं पड़ेगा। देश खुद सुधरने लगेगा और हजारों घर उजड़ने से बच जायेंगे।

  •