You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

‘नशामुक्त भारत अभियान’ हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता

Start Date: 02-01-2021
End Date: 11-02-2021

नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं अधिक घातक और जानलेवा होता है। आज भारत जैसे देश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते नशीले पदार्थों का सेवन आम समस्याओं में से एक है।

नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता हेतु “नशामुक्त जिला रतलाम से नशामुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन रतलाम द्वारा चयनित विजेताओं को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 5,000/- रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000/- रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 1,000/- रूपये प्रदान किये जावेंगे।

प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2021 है।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें:-

1. प्रविष्टियाँ सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, अपना आलेख , प्रतिभागी का नाम, जिले का नाम, पता, ई-मेल एड्रेस और फोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
2. किसी भी प्रतिभागी द्वारा भेजी गयी एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।
3. किसी और माध्यम से भेजी गयी प्रविष्टियाँ मान्य नहीं की जाएंगी।
4. सभी नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
5. निबंध लेखन (हिंदी) की शब्द सीमा - अधिकतम 200 शब्द है।
6. प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा।
7. प्रविष्टि में कोई उत्तेजक / आपत्तिजनक शब्द नहीं होने चाहिए।
8. सभी चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार “सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन रतलाम” के होंगे एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
9. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:-
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।

नशामुक्ति भारत अभियान हेतु स्वेच्छिक स्वयंसेवकों का पंजीयन-
रतलाम जिले के निवासी जो कि ‘नशामुक्त भारत अभियान’ में व्यक्तिगत/संस्थागत रूप से जुड़ने के इच्छुक हों वे प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन कर इस अभियान से स्वयंसेवक के रूप में जुड़ सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीयन की लिंक - https://forms.gle/Mqa7RBRfMXxwBP9a8

All Comments
Total Submissions ( 102) Approved Submissions (88) Submissions Under Review (14) Submission Closed.
Reset
88 Record(s) Found

Shivam gupta 5 years 2 months ago

"Addiction free India" essay writing competition
-------------------------------------------------
.
Subject: नशा मुक्त भारत
Medium: Hindi

Candidate name: Shivam Gupta
Age : 19
Address: karera , distt.shivpuri ( madhy Pradesh )
Contact number: 6262446381
Email id mrskgtechno@gmail.com

File: 

Gagan kaur 5 years 2 months ago

जनता के साथ साथ सरकार को भी जागरूक करने की जरूरत है नशा बंद करे ना की टैक्स के चलते सुन्दर सुन्दर स्लोगन ढूढे

ARUN KUMAR TIWARI 5 years 2 months ago

चलो भारत को विकसित बनाये

नशा को अब अपने देश से भगाये।

नशा मुक्ति दिवस मनाना है

सबके जीवन को स्वस्थ्य बनाना है

ARUN KUMAR TIWARI 5 years 2 months ago

नशीले पदार्थों के कारण घर, समाज परिवार एवम देश कमजोर होता जा रहा है। खासतौर से युवावर्ग इस नशे की चपेट में बहुत बुरी तरीके से जकड़ रहा है। हम सबाकी की जिम्मेदारी है कि हम इस नशा रूपी केन्सर से दूर रहे और सुखी सम्पन्न रहे