You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

‘गोवंश संरक्षण’ के लिए स्लोगन प्रतियोगिता

Start Date: 30-12-2019
End Date: 25-02-2020

मध्य प्रदेश सरकार, पशुपालन विभाग नागरिकों से अपील करता है कि वह ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

मध्य प्रदेश सरकार, पशुपालन विभाग नागरिकों से अपील करता है कि वह ‘मुख्यमंत्री गौसेवा योजना’ अंतर्गत ‘गोवंश संरक्षण’ के महत्व को लेकर mp.mygov.in पर एक आकर्षित स्लोगन भेजें। स्लोगन विषय से संबंधित होना चाहिए।

पुरस्कार राशि: 10,000/- रुपये

प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2020 है।

भारतीय संस्कृति में गौवंश का अपना स्थान है। विगत वर्षों में रासायनिक खाद की बढ़ती उपयोगिता एवं कृषि में यांत्रिकीकरण से गोबर एवं बैलों का महत्व लगभग शून्य हो गया है। फलस्वरूप कम उत्पादक (कम दूध देने वाले) गौवंश को पशु मालिकों द्वारा छोड़ा जाने लगा। यह गौवंश निराश्रित विचरण कर पेट भरने के लिए पाॅलीथिन तक खाने पर विवश हो गया। ऐसा निराश्रित गौवंश न केवल सड़क दुर्घटना का कारण बन रहा है बल्कि हमारे किसान भाईयों की फसलों को भी नुकसान पंहुचा रहा है।

निराश्रित गौवंश के व्यवस्थापन के लिए मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड द्वारा गौशालाओं का पंजीयन कर अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में 627 गौशालाओं के 1.66 लाख गौवंश को अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा पहल करते हुए मुख्यमंत्री गौसेवा योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत 1000 ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय गौशालायें खोलने का बीड़ा उठाया गया है। लगभग 100 ग्राम पंचायतों में गौशालाओं का निर्माण पूर्णता की ओर है व शेष को मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। आमजन को गौसेवा व गौशाला से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा वेब पोर्टल भी तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से आप गौशालाओं को या सीधे बोर्ड को दान कर सरकार की इस मुहिम में सहभागी बन सकते हैं।

नियम एवं शर्तें:
● प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।
● एक ही प्रतिभागी द्वारा कई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
● स्लोगन अधिकतम 20 शब्दों का हो।
● प्रविष्टि को उसके लॉग-इन विवरण के आधार पर ही प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा।
● कृपया सुनिश्चित करें कि आपका ईमेल पता सही और परिचालन में है क्योंकि इसी के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।
● प्राप्त सभी प्रविष्टियों के कहीं भी उपयोग का सर्वाधिकार गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड, मध्य प्रदेश के पास सुरक्षित रहेगा।
● श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड, मध्य प्रदेश द्वारा किया जायेगा और उनका निर्णय अंतिम होगा।
● स्लोगन राष्ट्रभाषा हिंदी में ही स्वीकार्य होंगे।
● प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि उनके नाम, पता, ई-मेल एवं फोन नंबर जैसे विवरण शामिल है। अपूर्ण प्रोफाइल के साथ प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
● प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि -
○ उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तो का अनुपालन किया है।
○ उनकीं प्रविष्टियां मूल है।
○ उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती हैं।

“भूखी प्यासी गाय करे करुणामयी पुकार, ये मानव कर मेरी सेवा और ले ले मंगल दुआएं हज़ार”

All Comments
Total Submissions ( 532) Approved Submissions (502) Submissions Under Review (30) Submission Closed.
Reset
502 Record(s) Found

sanjay verma 6 years 4 months ago

गाय का दूध अमृत समान है , धार्मिक ,निरोगी काया मान सा है  
संजय वर्मा 'दॄष्टि 'मनावर (धार )

Satish R Suryawanshi 6 years 4 months ago

सबका यही कहना
गोमाता ही भारत का गहना /
गोमाता को बचाना है
भारत का भविष्य बनाना है/

Abadhesh mangal 6 years 4 months ago

प्रदेश मे गोवंश की स्थिति काफी खराब चल रही है हजारों गाय भूखी ठंड से मर रही है धर्म के नाम पर चल रही कुछ गौशाला की स्थिति और भी खराब चल रही है राज्य सरकार द्वारा 1000 गोशाला खोलने की घोषणा की गई परन्तु कुछ ही गोशाला खोल कर अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ लिया गाय हमारे हिन्दू धर्म में भगवान का दूसरा रूप माना जाता है आज इस गाय रूपी भगवान की यह स्थिति हो रही है कृपया सरकार द्वारा गोशाला मे आवारा गोवंश को रखा जाए ताकि रोड पर दुर्घटना पर भी लग़ाम लग सके सरकार द्वारा इस ओर विशेष ध्यान दिया जाये
धन्यवाद

Sunil Birla 6 years 4 months ago

गो माता करतीं सदा,भव सागर से पार ।
इनकी तुम सेवा करो,जीवन देंगी तार ।।

HIMANSHU TIWARI TUTORIAL 6 years 4 months ago

भारतीय इतिहास और संस्‍कृति की पहचान है गाय,
संरक्षण इन्‍हे न मिले तो किस काम की आय।

Mukta Sharma 6 years 4 months ago

(१) गौ हत्या का नृशंस पाप,नहीं बनेगा कोई काज।।
(२) गौ पूजन में होती शक्ति,धन्य-धान्य में करती वृद्धि।।
(३) जो गौ के प्राण बचाए,सुख संपत्ति घर में पाये।।
(४) जन जन की है यही पुकार,गौरक्षा हो अबकी बार।।
(५) गौ माता की जान बचाओ,इस जीवन को सफल बनाओ।।
(६) गौ रक्षा का भार उठाओ,अपना जीवन पार लगाओ।।
(७) जो गौ प्राण बचाता है,भवसागर तर जाता है।।

Pooja Saini 6 years 4 months ago

वेद-पुराणों में भी होता जिसका जिक्र, उस कामधेनु के संरक्षण से करें गौवंश की फिक्र

नाम-पूजा सैनी
पता- प्लॉट-15, शिव कॉलोनी, सांगानेर, जयपुर, राजस्थान. पिन-302029
फोन नंबर- 9024627557

Sajal jain 6 years 4 months ago

भूखी प्यासी गायों का संरक्षण कर,जो उनकी सेवा कर पाएगा
उस प्यारे के तो पूरे,जीवन का उद्धार हो जाएगा
धन्यवाद