You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

रोजगार पोर्टल हेतु एक उपयुक्त नाम सुझाएं

Start Date: 21-05-2020
End Date: 27-05-2020

मध्य प्रदेश देश के उन अग्रिणी राज्यों में से एक है, जो यह सुनिश्चित ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

मध्य प्रदेश देश के उन अग्रिणी राज्यों में से एक है, जो यह सुनिश्चित करता है कि प्रदेश के हर नागरिक का योग्यता और क्षमता के आधार पर उसका व्यक्तिगत और एक समुदाय के रूप में निरंतर विकास हो।

इस दिशा में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए, रोजगार आयुक्त कार्यालय ने मध्य प्रदेश में 15 रोजगार एक्सचेंजों का प्रबंधन करने के लिए एक निजी संस्था के साथ समझौता किया है। जो रोजगार पोर्टल के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वालों के लिए पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही उन्हें उनकी क्षमता व योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त करने के समुचित अवसर प्रदान करेगा। यह पोर्टल पीपीपी मॉडल पर कार्य करेगा और रोजगार चाहने वालों और नियोक्ताओं को एक दूसरे तक पहुंचने के लिए एक सेतु के रूप में कार्य करेगा।

हम आपको इस पोर्टल के लिए एक उपयुक्त नाम सुझाने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो युवाओं को रोजगार तक आसानी से पहुंच बनाने के साथ नियोक्ताओं के लिए भी एक सक्षम और योग्य उम्मीदवार खोजने की दिशा में सहायता करेगा।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें:
• कृपया अपनी प्रविष्टियां 26 मई, 2020 तक 11:59 बजे से पहले जमा करें।
• नाम सुझाने के पीछे क्या तर्क है? इसका स्पष्टीकरण भी साथ में संलग्न करें। (अधिकतम 50 शब्दों में)
• प्रतिभागी को अपना नाम, ईमेल और अपना फ़ोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
• प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा एवं अंतिम निर्णय पैनल का ही मान्य होगा।
• चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार रोजगार संचालनालय, मध्य प्रदेश की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
• प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है;
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं;
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।

All Comments
Total Submissions ( 416) Approved Submissions (305) Submissions Under Review (111) Submission Closed.
Reset
305 Record(s) Found

Dheeraj Kumar 5 years 11 months ago

हर हाथ को काम जनता के नाम
प्रदेश के जनता को उसकी दक्षता और कार्यानुभव के आधार पर काम दिया जाना है। प्रदेश के जनता अपनी कार्यानुभव के आधार पर अपने क्षेत्र में स्वंतत्र रुप से कार्य कर सकते हैं।

pandhrinath dewale 5 years 11 months ago

मेरे सुझाव में रोजगार पोर्टल का नाम'मध्यप्रदेश रोजगार प्रबंधन आयोग/बोर्ड' ज्यादा उचित रहेगा। क्योकि नाम से ही ज्ञात हो जाएगा कि यह बोर्ड रोजगार नियुक्तियाँ प्रबंध के लिए हैं । और जनता के लिए ज्यादा समझने योग्य रहेगा।

Kshitij Shukla 5 years 11 months ago

mainbhirozgaar.mp.gov.in could be a name for the employment portal...whenever someone gets a job through this portal...he will say...i got this from...main bhi rozgaar portal.... :)

Govind Sharma 5 years 11 months ago

Yuva Mitra Portal
उपयुक्त नाम के पीछे तर्क है कि ऐसा पोर्टल जो युवाओ का रोजगार सम्बन्धी मित्र है!

  •