You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

महिला सुरक्षा हेतु चित्रकला प्रतियोगिता

Start Date: 11-01-2021
End Date: 27-01-2021

महिला और पुरुष दोनों समान रूप से समाज के दो पहियों की तरह कार्य करते ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

महिला और पुरुष दोनों समान रूप से समाज के दो पहियों की तरह कार्य करते हैं और समाज को प्रगति की ओर ले जाते हैं। जेंडर समानता सिर्फ एक शब्द या नारा नहीं है, बल्कि यह समाज की मूलभुत आवश्यकता भी है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि लड़कियों व महिलाओं के लिए सुरक्षित व समावेशी शहर व सार्वजनिक स्थलों के विकास में अपना सहयोग दें,जहाँ लड़कियाँ व महिलाएं हिंसा व हिंसा के भय से निडर होकर निर्भीकता पूर्वक विकास की मुख्य धारा में जुड़ सकें।

इसी विचार को ध्यान में रखते हुए महिला अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता का विषय - महिला अपराधों की रोकथाम में आपकी आवाज
• महिला/बालिकाओं द्वारा अपराध से बचने और बचाने में उनके स्वयं की सक्रिय भूमिका।
• महिला अपराधों की रोकथाम में पुलिस की भूमिका।

महिला अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश शासन द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को पुरस्कार स्वरूप क्रमशः रूपए 5,000/-, 3,000/-, 2,000/- प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें
• प्रदेश के सभी नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
• प्रविष्टियां सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, अपनी प्रविष्टि, प्रतिभागी का नाम, जिले का नाम, पता, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
• प्रविष्टि को पोर्टल पर अपलोड करने के बाद मूल प्रति को अनिवार्य रूप से दिए गए पते पर भेंजे। राज्य लोक सेवा अभिकरण, मध्यप्रदेश (SAPS-MP) चतुर्थ तल, पुस्तक भवन, अरेरा हिल्स भोपाल, मध्यप्रदेश पिन - 462011
• इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी प्रतिभागियों को mp.mygov.in पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
• मांगे जाने पर मूल प्रति जमा नहीं करने पर भागीदारी निरस्त कर दी जाएगी।
• किसी और के माध्यम से भेजी गईं प्रविष्टियां मान्य नहीं की जाएंगी।
• किसी भी प्रतिभागी द्वारा भेजी गयी एक से अधिक प्रविष्टियां स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।
• प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा।
• प्रविष्टि में कोई उत्तेजक/आपत्तिजनक चित्र नहीं होना चाहिए।
• कृपया अपने प्रविष्टि को PDF/JPG फॉर्मेट में अपलोड करें।
• श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन महिला अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा किया जाएगा और उनका निर्णय अंतिम होगा।
• पुरस्कार के लिए चयनित प्रविष्टियों के कहीं भी उपयोग का सर्वाधिकार महिला अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेगा।
• प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन
नहीं करती है।

All Comments
Total Submissions ( 38) Approved Submissions (31) Submissions Under Review (7) Submission Closed.
Reset
31 Record(s) Found
202880

Rohit Yadav 4 years 6 months ago

महिला प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रही हैं, तो अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर क्यों रहे. जूडो-कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर वे अपनी सुरक्षा खुद कर रही हैं.

File: 
6431350

Santanu Datta 4 years 6 months ago

Boys and girls both should be aware about their security from students' life. Poster shows all students voice against unsecurity. This poster can influence and motivate all students and general public.

File: