You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

एक्सप्लोर मध्यप्रदेश, कैप्चर मध्यप्रदेश, सेल्फी प्रतियोगिता

Start Date: 18-05-2026
End Date: 30-06-2026

...

See details Hide details
अंतिम तिथि-Jun 30,2026 08:58 AM IST (GMT +5.30 Hrs)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “देखो अपना देश” अभियान और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की भावना से प्रेरित होकर, MyGov मध्यप्रदेश नागरिकों और यात्रियों को “एक्सप्लोर मध्यप्रदेश, कैप्चर मध्यप्रदेश – सेल्फी प्रतियोगिता” में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।

मध्यप्रदेश, जिसे “भारत का हृदय” कहा जाता है, अपनी समृद्ध विरासत, भव्य मंदिरों, विविध वन्यजीवन और जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। Khajuraho Group of Monuments के यूनेस्को विश्व धरोहर मंदिरों से लेकर Mahakaleshwar Jyotirlinga की आध्यात्मिक भव्यता, Kanha National Park के अद्भुत वन्यजीवन से लेकर Bhedaghat की संगमरमर चट्टानों तक, राज्य का हर कोना अविस्मरणीय अनुभवों से भरा है।

अपनी यादगार यात्रा के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कीजिए और मध्यप्रदेश की विरासत, आध्यात्मिकता, वन्यजीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया के सामने प्रस्तुत कीजिए।

अभी भाग लें और “हार्ट ऑफ इंडिया” की कालातीत सुंदरता को दुनिया तक पहुँचाने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन, आजीविका और Vocal for Local की भावना को मजबूत बनाइए।

पुरस्कार

- शीर्ष 10 विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की और से विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

- चयनित सेल्फी को आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं प्रचार अभियानों में प्रदर्शित किया जा सकता है।

नियम एवं शर्तें

- इस प्रतियोगिता में अपनी सेल्फी जमा करके, प्रतिभागी निम्नलिखित नियम एवं शर्तों से सहमत होंगे:

- आप मध्यप्रदेश शासन को अपनी सेल्फी का उपयोग, पुनरुत्पादन, संशोधन, प्रकाशन, वितरण एवं प्रदर्शन करने हेतु रॉयल्टी-फ्री, गैर-विशिष्ट और विश्वव्यापी लाइसेंस प्रदान करते हैं। इसका उपयोग सरकारी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं प्रिंट प्रकाशनों सहित किसी भी माध्यम में किया जा सकता है।

- आप सहमति देते हैं कि मध्यप्रदेश शासन आपकी सेल्फी का उपयोग सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रचार, जन-जागरूकता एवं सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने जैसे उद्देश्यों के लिए कर सकता है।

- प्रतिभागी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रस्तुत सेल्फी का कॉपीराइट पूर्णतः उन्हीं के पास है तथा वे इस लाइसेंस को प्रदान करने के अधिकृत स्वामी हैं।

- पोस्ट की गई सेल्फी में कोई आपत्तिजनक, हानिकारक अथवा किसी की भावनाओं को आहत करने वाला संदेश नहीं होना चाहिए। किसी भी सरकारी पहल के प्रति असम्मानजनक सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

- आयोजकों को किसी भी सेल्फी को चयनित अथवा अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार होगा।

- प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी प्रोफ़ाइल में दी गई जानकारी जैसे नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयता एवं फोटो आदि सही एवं अद्यतन हों। अधूरी या गलत जानकारी वाली प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।

- प्रतिभागी यह घोषणा करेंगे कि प्रस्तुत कार्य पूर्णतः मौलिक एवं स्वयं का बनाया हुआ है।

- प्रारंभिक प्रविष्टि केवल JPEG एवं PDF प्रारूप में ही स्वीकार की जाएगी।

- फ़ाइल उच्च गुणवत्ता (कम से कम 1000 पिक्सेल प्रति इंच, 100% आकार पर) की होनी चाहिए। स्क्रीन पर देखने पर फ़ाइल स्पष्ट एवं साफ दिखाई देनी चाहिए तथा पिक्सेलेटेड या बिटमैप स्वरूप में नहीं होनी चाहिए। संपीड़ित (Compressed) या Self-extracting फ़ॉर्मेट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

- प्रस्तुत सामग्री पूर्णतः मौलिक होनी चाहिए तथा भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। कॉपीराइट उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिभागी को प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगी।

- प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि उनका MyGov प्रोफ़ाइल सही एवं अद्यतन हो, क्योंकि आगे की सभी सूचनाएँ इसी के माध्यम से भेजी जाएंगी। अधूरी प्रोफ़ाइल वाली प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।

- आयोजकों को प्रतियोगिता अथवा उसके नियम एवं शर्तों, तकनीकी मानदंडों एवं मूल्यांकन प्रक्रिया में संशोधन अथवा प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। किसी भी परिवर्तन की जानकारी MyGov मध्यप्रदेश प्लेटफॉर्म पर अपडेट की जाएगी। प्रतिभागियों की जिम्मेदारी होगी कि वे समय-समय पर इन परिवर्तनों की जानकारी लेते रहें।

तो देर किस बात की?

आइए, मध्यप्रदेश के अद्भुत पर्यटन स्थलों की यात्रा करें, यादगार पलों को कैमरे में कैद करें और अपनी शानदार सेल्फी के माध्यम से एमपी की खूबसूरती को दुनिया तक पहुँचाएं।

प्रतिभागी अपनी सेल्फी के साथ जिस स्थान का भ्रमण किया उस स्थान का विवरण तथा अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अवश्य साझा करें।

आइए, मिलकर दुनिया को दिखाएं क्योंकि एमपी अजब है, सबसे गजब है...

All Comments
Total Submissions ( 2) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (2)