You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागृति उत्पन्न करने के लिए ❝पोस्टर प्रतियोगिता❞

Start Date: 18-01-2021
End Date: 07-02-2021

‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ 15 मार्च 2021 के अवसर पर उपभोक्ता ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ 15 मार्च 2021 के अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागृति उत्पन्न करने एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, प्रदेश में ऑनलाइन राज्य स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में जिलों से प्राप्त उत्कृष्ट पोस्टर प्रविष्टियों को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार स्वरुप रूपये 6,000/- एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार रूपये 4,000/- एवं प्रशस्ति पत्र, तृतीय पुरस्कार रूपये 2,000/- एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

पोस्टर का विषय- ‘नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019’ है।
mp.mygov.in पर प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2021 है।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें:-

1. पोस्टर फुलस्केप/चार्ट पेपर पर बनाया जाए।
2. पोस्टर का विषय- ‘नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019’ है।
3. mp.mygov.in पर विद्यालयीन छात्र अपना पंजीयन कर पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
4. जिले के समस्त विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता में अपनी प्रविष्टि 6 फरवरी 2021 तक पूर्ण कर ली जाए।
5. प्रविष्टियाँ सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, अपनी प्रविष्टि, प्रतिभागी का नाम, कक्षा का नाम, विद्यालय का नाम,जिले का नाम, पता, ई-मेल एड्रेस और फोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
6. प्रविष्टि को पोर्टल पर अपलोड करने के बाद मूल प्रति को जिला स्तरीय चयन हेतु कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा के पते पर दिनांक 9 फरवरी 2021 तक अनिवार्य रूप से भेजें।
7. सभी चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार/कॉपीराइट खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के होंगे एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
8. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि :-
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।

All Comments
Total Submissions ( 42) Approved Submissions (34) Submissions Under Review (8) Submission Closed.
Reset
34 Record(s) Found
600

RUCHISHRIKANTPATEL 4 years 3 months ago

विश्व उपभोक्ता दिवस के पोस्टर प्रतियोगिता में सहभागिता

File: 
300

karan kumar mandloi 4 years 3 months ago

नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मैंने इस प्रतियोगिता में भागीदारी की है एवं मैं यहां पर यह दर्शाने का प्रयास कर रहा हूं कि हमें कोई भी वस्तु क्रय करते समय अत्यंत सावधानी रखना है एवं पक्का बिल प्राप्त करके ही सामग्री खरीदना है एवं अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना है

File: 
500

rajbhoge 4 years 3 months ago

मुख्य विषय :- नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 (पोस्टर प्रतियोगिता )
प्रतिभागी का नाम :- राज भोगे
कक्षा :- 12 (जीवविज्ञान )
विद्यालय :- शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. माधवनगर उज्जैन
जिला :- उज्जैन
Email :- sharmaadi9826657398@gmail.com
Mobile :- 9685188608